Himachal: ड्राइविंग लाइसेंस समेत 20 सेवाओं के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सॉफ्टवेयर तैयार

हिमाचल परिवहन विभाग ने आम लोगों को 20 तरह की सेवाएं देने के लिए वेब आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। लोकमित्र केंद्रों में भी लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परमिट जैसी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के लिए लोकमित्र केंद्र 30 रुपये जबकि दस्तावेज आने पर प्रति पृष्ठ 10 रुपये लेंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। लोगों को अब परिवहन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर सेवाएं मिलेंगी।
No comments