Recent Posts

Breaking News

Kangra: चीन के पर्यटक 15 मार्च तक न आएं मैक्लोडगंज, होटल एसोसिएशन ने जारी की एडवाइजरी

Chinese tourists do not visit McLeodganj until March 15, hotel association issued advisory

धर्मशाला के होटलियरों ने टूअर एंड ट्रैवल एजेंटों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे चीन और पड़ोसी देशों के पर्यटकों को मैक्लोडगंज-धर्मशाला आने के लिए मना कर दें। चीन और पड़ोसी देशों के पर्यटक 15 मार्च के बाद ही यहां आने का प्लान बनाएं।

होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने के चलते हमने चीन और उसके पड़ोसी देशों के पर्यटकों को यहां न आने की सलाह दी है।

यह एडवाइजरी एहतियातन जारी की है, ताकि पर्यटक सुरक्षित रहें। उधर, पर्यटन विभाग कांगड़ा की उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने कहा कि होटल एसोसिएशन की एडवाइजरी की उन्हें कोई सूूचना नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए विभाग नजर रखे हुए है। 

No comments