Recent Posts

Breaking News

Kangra: बैजनाथ के भट्टू बीड़ मार्ग पर बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत

बैजनाथ के भट्टू बीड़ मार्ग पर बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत Kangra News
Overspeed Bike Hit With Tree भट्टू-बीड़ मार्ग पर वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

बैजनाथ। भट्टू-बीड़ मार्ग पर वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। युवक कर्ण सिंह बैजनाथ में जमा दो का छात्र था। वीरवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर बैजनाथ की तरफ आ रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में बैजनाथ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


कर्ण सुबह के समय भट्टू मोनेस्ट्री की तरफ से आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसने बाइक कब घर से निकाली थी। इसकी भी घर वालों को जानकारी नहीं थी। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरे भट्टू गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि बैजनाथ में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके यहां दोपहिया सवार युवा सतर्कता नहीं बरत रहे। इस कारण आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments