Recent Posts

Breaking News

Chamba: चंबा के पुखरी में व्‍यक्‍ित का अधजला शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

चंबा के पुखरी में व्‍यक्‍ित का अधजला शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी Chamba News

चंबा: जिला चंबा के तहत पुखरी पंचायत में बुधवार देर रात एक व्यक्ति संदिग्‍ध हालात में जिंदा जल गया। मृतक की पहचान नागरमल राम पुत्र डेजू निवासी पुखरी डाकघर पुखरी जिला चंबा के रूप में हुई है। व्यक्ति आग में कैसे जला इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है  मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के सदस्‍यों को अधजला शव मिला है।

पुलिस ने परिवार के सदस्‍यों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दिए बयान में परिवार के सदस्‍यों ने बताया कि नागरमल रोजाना की तरह मेहनत मजदूरी करने के लिए पुखरी गया हुआ था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं आया। इस पर परिवार के सदस्‍यों ने अपने स्‍तर पर नागरमल की तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुखरी बाजार के पास नागरमल को आग से झुलसा हुआ पाया।

इसके बाद मुझे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी चंबा डॉक्‍टर मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के सदस्‍यों ने फ‍िलहाल कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस हर पहलू को ध्‍यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पंचायत प्रधान पुखरी गोपाल ठाकुर का कहना है स्‍थानीय व्यक्ति का घर के पास ही सड़क किनारे अधजला शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई थी। व्यक्ति पुखरी में ही मेहनत मजदूरी करता था। आग में कैसे झुलसा इस बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है।

No comments