Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: एचआरटीसी बस ने सड़क किनारे पार्क गाड़ी को मारी टक्कर।


हमीरपुर। जिला हमीरपुर के तहत हमीरपुर-टौणीदेवी सड़क पर एचआरटीसी बस के चालक ने सड़क के किनारे पार्क गाड़ी को टक्कर मार दी। एचआरटीसी की बस कंजयान से हमीरपुर की तरफ आ रही थी और रोपा के पास यह घटना पेश आई। गाड़ी का मालिक अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बिठा रहा था इस दौरान। पीछे की तरफ से आ रही बस चालक ने रुकने के बजाय बस को निकालने की कोशिश की और इस चक्कर में गाड़ी बस की चपेट में आ गई। इससे गाड़ी के मालिक का काफी नुकसान हो गया है। घटना के बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

No comments