Recent Posts

Breaking News

Kangra: 398 ग्राम चूरा-पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस को नाके पर मिली सफलता

woman arrested with sawdust poppy

इंदौरा: पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत रविवार को पुलिस ने एक महिला को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से 398 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता तमोता लिंक मार्ग पर लगाए गए नाके के दौरान मिली। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा रूप सिंह के नेतृत्व में तमोता लिंक मार्ग पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एक महिला तमोता गांव से मेन रोड की तरफ पैदल एक कैरीबैग लेकर आ रही थी और पुलिस को देखते ही अचानक पीछे मुड़कर वापस भागने लगी। यह देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ और महिला आरक्षी ने उसे पकड़ लिया। जब महिला के कैरीबैग की जांच की गई तो उसमें से 398 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। महिला की पहचान कमलेश पत्नी जम्मो निवासी गांव तमोता, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने चूरा-पोस्त को जब्त कर आरेपी महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।

No comments