Kangra: बीड़ बिलिंग में दर्दनाक हादसा : पैराग्लाइडिंग करते पायलट को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

बैजनाथ: विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिग में रविवार शाम को पैराग्लाइडिंग करते एक पायलट की मौत हो गई जबकि एक पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक पायलट की पहचान अक्षय निवासी बरोट के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद इन दोनों पायलटों ने बिलिंग घाटी से टैंडम फ्लाइट की।
उड़ान भरने के कुछ देर बाद हवा के दबाव के कारण उनका पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिस कारण एक पायलट घायल हो गया जबकि एक पायलट की मौत हो गई। बैजनाथ के थाना प्रभारी चिंत राम शर्मा ने बताया कि देर शाम उन्हें पैराग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है, जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
No comments