Recent Posts

Breaking News

Kangra: नम आंखों से शहीद तिलकराज को माता-पिता और पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

Parents and wife pay tribute to pulwama attack martyr TilakRaj with moist eyes

पुलवामा हमले के शहीद तिलकराज की पुण्यतिथि पर माता-पिता और पत्नी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इंदौरा दौरे पर होने के बावजूद शहीद के घर न आने पर परिजनों और लोगों में मलाल रहा। शहीद तिलकराज युवक क्लब ने धेवा गांव से कोटला तक 30 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली।

क्लब के सदस्यों ने शहीद तिलक राज के घर पहुंचकर शहीदों के फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि देकर शहीदों की शहादत को याद किया। शहीद के माता-पिता ने ज्योति प्रज्वलित की।  इसके बाद क्लब के बैनर तले यात्रा निकाली गई। इस दौरान तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें... के नारे गूंजे। 

No comments