Kangra: मानसिक तनाव में व्यक्ित ने कमरे के अंदर फंदा लगा कर ली आत्महत्या

जसूर। पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत देवभराड़ी गांव में मानसिक तनाव के कारण एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृत व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र ने बकरे को बेचने के लिए किसी व्यक्ति को रविवार सुबह घर बुलाया था। जब व्यक्ति घर पहुंचा और सुरेंद्र सिंह को आवाज लगाकर जगाना चाहा तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। थोड़ी देर बाद व्यक्ति ने सुरेंद्र के बारे में पूछताछ की। जब भाई घर के अंदर पहुंचा तो सुरेंद्र फंदे पर लटका था। इस बाबत सूचना पंचायत प्रधान कम्मी देवी ने पुलिस चौकी सदवां में दी।
सुरेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं और वह मजदूरी करता था। बताते हैं कि उसकी पत्नी से तकरार चल रही थी और इस कारण सुरेंद्र मानसिक तनाव में था। पत्नी बच्चों समेत कुछ दिन से मायके में रह रही थी। सदवां चौकी के एएसआइ माधो राम ठाकुर ने बताया कि इस बाबत मृत व्यक्ति के स्वजनों से भी पूछताछ की है।
No comments