Kangra: हिमाचली फीचर फिल्म 'रिश्ते दिल से' की शूटिंग शुरू

कांगड़ा : अमेजिंग मोशन फिल्मस के बैनर तले बन रही बड़े पर्दे की हिमाचली फीचर फिल्म 'रिश्ते दिल से' की शूटिग रविवार को मटौर गांव में शुरू हुई। शूटिंग का शुभारंभ हिमाचल बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष शर्मा ने किया। पर्यावरण संरक्षण व समाज में पनप रही कुरीतियों पर आधारित फिल्म का बजट करीब एक करोड़ रुपये है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में सीमा शर्मा, विनाक्षी गोमरे, डॉ. सतीश शर्मा, चंद्रभूषण मिश्र (मस्तु कंडक्टर फेम विशना), टिकू विहान, आमीन चिश्ती, मंजू चिश्ती, श्वेता, कपिल ठप्पा आदि हैं और इसमें नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। फिल्म के निर्माता अजय शर्मा, विजय कुमार शर्मा, डीओपी निखिल शर्मा और सह डीओपी वंश शर्मा हैं। क्रिएटव परामर्शदाता विमल कपूर, संगीतकार शिक्त बच्चन। फिल्म के निर्देशक व गीतकार सरेंद्र पनियारी व मुख्य सह निर्देशक राकेश पनियारी हैं। डा.सतीश ठाकुर ,कपिल ठप्पा और जूही सिंह ने फिल्म को सुरों में सजाया है।
No comments