Kangra: कोटला में हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

कोटला। कोटला में हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी कोटला मुख्य आरक्षी संतराम ने बताया सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव हनुमान मंदिर के पास सड़क के किनारे पड़ा है। उन्होंने बताया अज्ञात शव के पास पहुंच कर पड़ताल करने पर अनुमान लगाया गया कि महिला की उम्र करीब 55 साल है। बताया जा रहा है शव को देखकर महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है। महिला की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।
पुलिस का कहना है शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में 72 घंटे के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अगर कोई इस महिला को जानता है या इसका कोई संबंधी है तो फोन नंबर 01893 -236221 और 9418235100 पर संपर्क कर सकते हैं।
भरमौर-पठानकोट एनएच पर ढकोग के समीप सोवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। घायल की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव तलोटी डाकघर गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। लिहाजा चालक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को चालक की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि वह अपने कार्य से भरमौर के लिए गया हुआ था, जहां से वापस आ रहा था। इस दौरान अचानक ढकोग के पास कार अनियंत्रित होकर ढकोग नामक स्थान के समीप अचानक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। एसपी डॉक्टर मोनिका ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
No comments