Recent Posts

Breaking News

Kangra: शराब ठेके पर कार्यरत सेल्जमैन को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार

shotfire to salesman on liquor shop

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा के अंतर्गत आते भट्टू में एक शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्जमैन को गोली मार दी गई। यह घटना सोमवार रात करीब सवा 9 बजे हुई बताई जा रही है। गोली लगने से घायल हुए सेल्जमैन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली सेल्जमैन की टांग पर लगी है। जानकारी मिली है कि एक कार में सवार 3 लोगों ने सेल्जमैन को गोली मारी तथा मारपीट भी की। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से गाड़ी में फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पालमपुर डॉ. अमित शर्मा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं मौके पर भवारना थाना से पहुंची पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। घायल सेल्जमैन के अनुसार उक्त गाड़ी में सवार लोग लूट के इरादे से आए थे। घायल सेल्जमैन की पहचान सुनील कुमार निवासी पनापर के रूप में की गई है। डीएसपी ने पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना कर दी हैं।

No comments