Recent Posts

Breaking News

Kangra: दूसरी बार रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी, इस काम के लिए मांगे थे तीन हजार

सांकेतिक तस्वीर

विजिलेंस ने हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। फतेहपुर के कोठी गांव के रहने वाले सुखविंद्र सिंह की ओर से शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को दबोचा।

शिकायत में कहा था कि पटवारी जमीन का ततीमा बनाने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस के एसपी अरुल कुमार ने कहा कि आरोपी पटवारी गौरव वशिष्ट गंदराह पंचायत में तैनात है। आरोपी को विजिलेंस ने वर्ष 2013 में भी दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। 

No comments