Kangra: आदर्श स्कूल जसूर के होनहारों ने झटके मेडल

जसूर। श्री सत्य साई विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर के छात्रों ने सिल्वर जोन इंटरनेशनल ओलंपियाड के अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में होनहारों ने जिला स्तर पर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते। इसमें पांचवीं की अदिति पठानिया, आठवीं की दिव्या व निहारिका चौधरी ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अतिरिक्त रक्षित, किंजल, अक्षरा, अनन्या, निवदेन, आदित्य व शिवांश ने भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को मेडल जीतने पर शुभकामनाए दीं।
No comments