Kangra: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: डिलीवरी चार्ज देने पर ही घर बैठे मिलेगा टिकट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य 12 मार्च को खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। मैच आयोजकों ने विभिन्न स्टैंडों का मूल्य 850 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक रखा है। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को एक टिकट ऑनलाइन खरीदने के लिए इससे भी अधिक दाम चुकाने होंगे।
वहीं अगर कोई क्रिकेट प्रेमी अपनी टिकट को हासिल करने के लिए काउंटर में लाइनों से लगने से बचना चाहता है और टिकट को अपने बताए पते पर मंगवाना चाहता है तो उसे इसके लिए 88 रुपये अतिरिक्त शुल्क डिलीवरी चार्ज के रूप में भी अदा करना होगा। लिहाजा एक टिकट को हासिल करने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को तय रेटों से भी कहीं अधिक खर्च करना होगा।
किस टिकट पर कितनी लगेगी फीस
850 रुपये की टिकट पर 77 रुपये, 1200 रुपये की टिकट पर 84.96, 1250 रुपये की टिकट पर 127.44 और 2500 रुपये की टिकट की खरीददारी पर क्रिकेट प्रेमी को 162.26 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 3500 रुपये की टिकट पर 227.14, जबकि 10 हजार रुपये की टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट प्रेमी को 590 रुपये अतिरिक्त सुविधा शुल्क के रूप में चुकाने होंगे।
No comments