Recent Posts

Breaking News

Una: स्वां के पानी में तैरता मिला व्यक्ति का शव

dead body found in floating water

ऊना (विशाल): क्षेत्र के घालुवाल में स्वां के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नरेश कुमार(37) पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव नारी(बसाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक वहां कैसे पहुंचा इस बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी हुई है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

No comments