Recent Posts

Breaking News

Una: दिल्ली-चढियार बस में घर लौट रहा था व्यक्ति, करनाल में ऐसे हुआ लूट का शिकार

robbery with person in hrtc bus

ऊना/बिलासपुर: दिल्ली से अपने घर आ रहे बिलासपुर के झंडूता निवासी व्यक्ति को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बस में लूट लिया गया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। परिवार के सदस्य सूचना मिलने के बाद ऊना पहुंच गए और व्यक्ति को अपने साथ ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति इतने अधिक नशे में थे कि सही तरह से बयान नहीं दे पा रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के झंडूता के गांव फगोग निवासी कालू राम (50) दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। वह सोमवार को एचआरटीसी की दिल्ली-चढियार बस में सवार होकर घर आ रहा था। इसी बीच करनाल में उसे किसी ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिसके बाद वह बेसुध हो गया। जब बस ऊना आईएसबीटी पहुंची तो परिचालक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कालूराम को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक तौर पर अपने दिए बयान में कालूराम ने पुलिस को बताया कि उसको कुछ याद नहीं कि उसको क्या सुंघाया गया। उसकी जेब से रुपए और उसका कुछ सामान भी गायब है। फिलहाल कालूराम को उसके परिवार के सदस्य अस्पताल से छुट्टी करवाकर साथ ले गए हैं। एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि इस संबंध में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments