Recent Posts

Breaking News

Kangra: वाहन को ओवरटेक करते कार और मोटरसाइकिल की टक्‍कर में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

वाहन को ओवरटेक करते कार और मोटरसाइकिल की टक्‍कर में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कोटला। 32मील-रानीताल मार्ग पर वाहन को ओवरटेक करते समय एक मोटरसाइकिल व कार में टक्कर होने के कारण दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल टांडा में लाया गया लेकिन यहां एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत 32मील-रानीताल मार्ग पर बग्गा में कार व मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ और इसमें मोटरसाइकिल सवार अमन व विशाल घायल हो गए हैं।

कार का एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोगों व चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार घायलों को पहले शाहपुर भेजा गया लेकिन वहां से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक निवासी नढोली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल व कार को कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments