Recent Posts

Breaking News

Mandi: सड़क हादसा: कार के गहरी खाई में गिरने से उड़े परखच्चे, 2 घायल

children flew into the deep ditch of the car

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार 600-700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा रात को आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर चवाई के समीप घरडा नाला में हुआ। जिसकी सूचना लोगों को सुबह मिली। बता दें कि सुबह बच्‍चे स्‍कूल जा रहे थे तो उन्‍होंने गाड़ी खाई में पड़ी देखी व कुछ लोगों के कराहने की आवाज भी सुनी। 

इस हादसे में 2 लोग घायल है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस के माध्‍यम से घायलों को सिविल अस्पताल आनी में पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद रविंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी वीरवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने दी। जिन्होंने खाई में से बचाओ बचाओ की आवाजें सुनी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचित किया गया।

No comments