Recent Posts

Breaking News

Mandi: फंदा लगाकर कर लिया Suicide, करता था मोटर मेकैनिक का काम

suicide

मनाली: हिमाचल प्रदेश में एक मैकेनिक का फांसी का फंदा लगाने के मामला सामने आया है। मामला निकटवर्ती झाडंग चचोगा मनाली स्थित एक क्‍वार्टर का है। जहां व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमन(32) पुत्र दुनी चंद निवासी गांव रक्कड़ डाकघर फतेहपुर, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है। अमन की पत्नी लाहुल-स्‍पीति में रहती है।

वह मनाली में मोटर मेकैनिक का काम करता था। वह एक किराए के कमरे में रहता था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी कुल्लू गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

No comments