Mandi: शिवरात्रि महोत्सव की आड़ में चरस तस्कर हुए सक्रिय, पुलिस ने नशे की खेप समेत दबोचा युवक

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की आड़ में चरस तस्कर सक्रिय हो गए हैं। मेले की भीड़ का लाभ उठाकर युवाओं को चरस बेची जा रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मेले के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान उससे 64 ग्राम चरस बरामद की। उक्त व्यक्ति मेले में युवाओं को चरस बेच रहा था। आरोपित की पहचान हरदेव निवासी कटौला कमांद के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पड्डल मैदान में एक व्यक्ति चरस बेच रहा है। यह व्यक्ति अलग अलग जगह पर घूम कर इसे बेच रहा था। इस दौरान पुलिस ने पहले इस पर नजर रखी और बाद में मंडी बस स्टैंड के पास जब इसे तलाशी के लिए रोका और उसके बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 64 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में नशे के कारोबार की आशंका को देखते हुए पहले भी पुलिस ने पंजाब से आने वाली बसों की चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में चरस बरामद की थी। इसके तहत एक निजी बस में सवार साधु से 1.154 किलोग्राम चरस, नेपाली युवक से 2 किलो ग्राम चरस पकड़ी गई थी। यही नहीं अन्य मामलों में भी छोटी मात्रा में चरस बरामद की जा चुकी है।
इसी कड़ी में पुलिस मेले में भी युवाओं की भीड़ आने के चलते पुलिस सक्रिय है। इसी कारण पुलिस ने मेले में व्यक्ति को चरस बेचने के आरोप में पकड़ा है। एसपी मंडी गुरदेव सिंह ने बताया पुलिस चरस तस्करों पर नकेल कस रही है और मेले में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
No comments