Recent Posts

Breaking News

Shimla: दर्दनाक हादसा : रामपुर में कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

car accident in rampur

रामपुर: शिमला जिला के रामपुर थाना के तहत रामपुर डोबी संपर्क मार्ग पर पछाड़ा के समीप एक कार के खाई में गिरने से कार चालक एवं मालिक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान गुरदास पुत्र रूप दास गांव बटाली डोबी, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना बीते दिन हुई है लेकिन दुर्घटना का पता रविवार देर शाम चला। जब परिजन गुरदास की खोज करते थक गए तो वे पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गुरदास पिछले कल से घर नहीं पहुंचा और न ही फोन पर बात हो रही है।

PunjabKesari, Car Accident Image

पुलिस ने उसके बाद गुरदास की मोबाइल लोकेशन का पता लगाया तो लोकेशन पशाडा के नजदीक पाई गई। इस पर जब खोज की गई तो उसकी कार (एचपी 06 बी-3728) पशाडा के समीप खाई में गिरी पाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari, Car Number Plate Image

No comments