Recent Posts

Breaking News

Shimla: भूकंप के झटकों से फिर कांपी हिमाचल की धरती, कुल्लू के बाद अब ये रहा केंद्र

land of himachal again shaken due to earthquake

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जहां सुबह के समय भूकंप आया तो वहीं दोपहर बाद भी 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप शुक्रवार सुबह 10 बजकर 48 मिनट और 40 सैकेंड पर आया, जिसका केंद्र कुल्लू रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। वहीं शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट और 29 सैकेंड पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई, जिसका केंद्र जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा।

वहीं तीसरा भूकंप शुक्रवार दोपहर बाद 4 बजकर 37 मिनट और 13 सैकेंड पर आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई। इस बार भी भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। बता दें बीते कल वीरवार को शिमला में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है। फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी को भी कोई जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। हां इतना जरूर है कि बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

No comments