Recent Posts

Breaking News

Una: खैर के 13 मोछे बरामद, आरोपित गिरफ्तार

खैर के 13 मोछे बरामद, आरोपित गिरफ्तार

बंगाणा : उपमंडल बंगाणा के अम्बेहड़ा रामकिशन में आरओ बंगाणा एवं उनकी टीम ने दबिश देकर एक व्यक्ति से 13 खैर के मोछे बरामद किए हैं। आरोपित रणजीत सिंह गांव अम्बेहड़ा रामकिशन का रहने वाला है।

आरोपित वीरवार को घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सरकारी खैर के पेड़ों को काट रहा था। मामले की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी संदीप सेठी ने अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर दबिश दी। आरोपित को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि रामगढ़ धार के रेज अधिकारी संदीप सेठी ने की है।

पता चला है कि आरोपित वन विभाग को गुमराह करने का प्रयास करता था। वह खुद विभाग को अवैध कटान की सूचना देता था जिसमें किसी और स्थान का जिक्र करता था। इस तरह गुमराह करके वह किसी दूसरी जगह पर खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाता था। आखिरकार वीरवार को वन विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया।

आरोपित के खिलाफ जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में वन विभाग की टीम से पता चला है कि अभी 13 खैर के मोछे बरामद हुए हैं। अभी जांच जारी है। जांच में पता चल पाएगा कि आरोपित कितने दिन से अवैध कटान को अंजाम देता था। कितने सरकारी जंगल से खैर काटकर किस ठेकेदार को दिए हैं। डेढ़ वर्ष में दो दर्जन से ज्यादा अवैध कटान के मामले दर्ज हो चुके हैं लेकिन अभी तक बड़ी मछलियां कानून के पंजे से दूर हैं।

No comments