Recent Posts

Breaking News

Una: चिंतपूर्णी पाठशाला का औचक निरीक्षण

जिला निरीक्षण टीम कैप्टन अमोल कालिया रा व मा पा चिंतपूर्णी में औचक निरीक्षण करते हुए।

भरवाईं (ऊना)। वीरवार को जिला निरीक्षण टीम ने कैप्टन अमोल कालिया रावमापा चिंतपूर्णी में औचक निरीक्षण किया। स्टाफ सचिव संजीव कुमार ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन सैल कमलेश कुमारी की अगुवाई में टीम के सदस्यों प्रिंसिपल नरेश सैनी और नोडल अफसर (प्रवक्ता गणित) प्रदीप कुमार ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक, पाठ्य सहगामी, गैर शैक्षिक गतिविधियों व कार्यालय रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम ने पाठशाला की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड के रखरखाव को सराहनीय बताया। डिप्टी डायरेक्टर कमलेश कुमारी व प्रिंसीपल नरेश सैनी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया व आगामी परीक्षाओं के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि यह शिक्षा विभाग का वार्षिक औचक निरीक्षण था, जिसमें निरीक्षण टीम ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक व विकासात्मक कार्यों की जांच की व संपूर्ण कार्य प्रशंसनीय पाए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि पाठशाला के कुशल क्रियान्वयन में सभी अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों के सहयोग को सराहा व कहा कि सभी स्टाफ सदस्य विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए सदा प्रयासरत रहते हैं।

निरीक्षण टीम ने सभी अध्यापकों को भी अभिप्रेरित किया व आगामी वार्षिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव और टिप्स दिए। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने निरीक्षण टीम का सुझावों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुझावों पर अमल किया जाएगा।

No comments