Una: योगासन प्रतियोगिता में अबादा बराना स्कूल फर्स्ट

ऊना – योग सोसायटी हिमाचल प्रदेश पंजीकृत तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता हिमकैप्स कालेज बढेड़ा में करवाई गई। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियोंं ने भाग लिया। जिला के आठ संस्थाओं से 112 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट लक्ष्मी दत्त शर्मा ने करवाई। जिसमें जिला के संयोजक के रूप में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी यशपाल ठाकुर ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका संदीप शर्मा, रमेश ठाकुर, प्रशांत कलश, डा. राहुल भारद्धाज व स्कोरर के रुप में सुदर्शन शर्मा, गांधी राम शर्मा, राजिंद्र धीमान व कैलाश शर्मा रहे।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग लड़के समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अबादा बाराना ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली तीसरे स्थान पर रहा। एकल प्रतियोगिता में लड़कों में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आबादा बाराना के आकाश ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली के धनंजय ने दूसरा व इसी स्कूल के प्रभव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग लड़कियों में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली की बबिता ने प्रथम, स्वदेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल जखेड़ा की सुहानी ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली की दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में समूह हिमकैप्स बढेड़ा ने प्रथम, डाइट देहलां ने दूसरा व डाइट देहलां की लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग एकल में ब्वायज ऋत्विक कटोच ने प्रथम, स्वदेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल जखेड़ा के परमजीत सिंह ने दूसरा व इसी स्कूल के सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग लड़कियों में हिमकैप्स बढेड़ा की प्रगति कौशल ने प्रथम, हिमकैप्स बढेड़ा की शिवानी ठाकुर ने दूसरा, स्वदेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल जखेड़ा की दिव्य हिमाचली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य स्कोरर के रूप में कमलजीत सिंह ने भूमिका निभाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समूह एवं एकल प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले बच्चे भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी को होगा। इस मौके पर डा. रुद्रामणि, रविंद्र मेहता, डा. बलदेव डोगरा, इंद्रजीत सिंह, दिलबाग सिंह, विजय कुमारी, तिलक राज, रेणु, सनोज कुमार, विनय शर्मा, राज कुमार, विपिन रायजादा, पंकज साहनी के अतिरिक्त अन्य उपस्थित रहे।
No comments