Recent Posts

Breaking News

Una: अम्ब-ऊना हाईवे पर कार-बाइक में टक्कर, बाइक चालक की दर्दनाक मौत

death of one due to collision between car bike

अम्ब : अम्ब-ऊना हाईवे पर आते श्याम नगर में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात्रि करीब पौने 10 बजे श्याम नगर में होटल सिटी हर्ट के समीप एक बाइक व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक चालक को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान राजकुमार (35) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ज्वार के रूप में हुई है।

डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

No comments