Mandi: मध्यप्रदेश में कटोली के भूपेंद्र का जलबा, बने बेस्ट डिफेंडर

मंडी : सदर हलके के कटोली गांव से संबंधित भूपेंद्रपाल ठाकुर ने मध्य प्रदेश में अपना जलबा दिखाया है। कबड्डी खिलाड़ी भूपेंद्रपाल ठाकुर में जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का नेतृत्व किया था। यहां हुए कबड्डी के फाइनल में टीम को जीत दिलाई और बेस्ट डिफेंडर भी चुने गए हैं। मंडी जिला से संबंधित भूपेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में 16 जनवरी को कबड्डी का ट्रायल सीनियर वर्ग में दिया था।
इस दौरान दिल्ली के कोच विकास कुमार ने उनको देखा और दिल्ली की ओर से खेलने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बतौर कप्तान मध्य प्रदेश में 21, 22 व 23 फरवरी को मैरेना स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें उनकी टीम ने कबड्डी के फाइनल मैच में हरियाणा को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बेहतर खेल के लिए भूपेंद्र को वेस्ट डिफेंडर के प्रमाण पत्र, मेडल और 11 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया है।
No comments