Kangra: घर में शादी की तैयारियां कर ड्यूटी पर गया था एयरफोर्स जवान, हादसे में मौत; सैकड़ों लोगों ने दी विदाई

पालमपुर। जयसिंहपुर निवासी एयरफोर्स का जवान घर में शादी की तैयारियां कर ड्यूटी पर गया था, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां तबाह कर दीं। उपमंडल जयसिंहपुर के जालग निवासी अरुण समकडिय़ा का पैतृक गांव लंगा स्थित श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अरूण का अश्रुपूर्ण आंखों से विदाई दी। बड़े भाई अंकुश ने चिता को मुखाग्नि दी। असम के तेजपुर से अरुण का पार्थिव शरीर वायु मार्ग से पहले अमृतसर पहुंचाया गया था। जिसके बाद अमृतसर से उसे मार्ग से पठानकोट लाया गया।
अंकुश के परिवार के सदस्य पठानकोट से अपने लाडले की पार्थिव देह को बुधवार सुबह सात बजे जालग लेकर पहुंचे। जिसके बाद अरुण का अंतिम संस्कार लंगा में किया गया। पठानकोट से आई एयरफोर्स की टुकड़ी ने अपने साथी को पूरे सम्मान सहित अंतिम विदाई दी।
No comments