Recent Posts

Breaking News

Shimla: शिमला में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा : राजीव बिंदल

bjp state president doctor rajeev bindal

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोलन में होने वाले समारोह में शामिल होने के बाद शिमला में कुछ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे और इनमें प्रदेश को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि जेपी नड्डा शिमला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नड्डा पार्टी के विधायक दल की बैठक व पार्टी पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नड्डा का राजनीतिक सफर कड़ी मेहनत व निष्ठा का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा को अध्यक्ष मनोनीत करके हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सोलन में होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सांसद शांता कुमार व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती समेत अन्य नेता भाग लेंगे।

No comments