Recent Posts

Breaking News

Una: दौलतपुर कालेज में नवाजे स्वयंसेवी


दौलतपुर चौक। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवी नितिश कुमार और प्रिया शर्मा को महाविद्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बताते चले कि राष्ट्रीय स्तर पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से नितिश और राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की शालू ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया था। 

वहीं, राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के नितिश कुमार ने एकल भाषण प्रतियोगिता में पूरे देश में दूसरा स्थान भी प्राप्त किया था। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुशील जरियाल ने बताया कि स्वयंसेवियों नितिश कुमार और प्रिया शर्मा ने छहः जनवरी से 12 जनवरी तक गुजरात के भगत कवि महता विश्वविद्यालय जूनागढ़ में आयोजित हुए राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। इसमें विभिन्न राज्यों के बीस विश्वविद्यालयों के 250 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने महाविद्यालय के दोनों स्वयंसेवियों के राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। इस मौके पर प्राचार्य डा. आरके शर्मा, प्रो. संदीप पुष्करना, प्रो. धीरज दत, प्रो. सतीश कालिया, डा. सरोज शर्मा, प्रो. विकास शर्मा और प्रो. सुशील जरियाल उपस्थित थे। दियाड़ा के छात्रों कम्प्यूटर के बारे में दी जानकारी जोल।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियाडा के नवमीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने चंदपुर स्थित देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे में विद्यार्थियों का नेतृत्व वोकेशनल ट्रेनर दीपिका सूद, हैरी एवं राकेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों को आधुनिक कम्प्यूटर लैब के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षु दीपिका सूद ने बताया कि विद्यार्थियों के ज्ञान में ओर ज्यादा इजाफा करने के लिए उनको समय-समय पर ऐसे संस्थानों का भ्रमण करवाया जाता है।

No comments