Recent Posts

Breaking News

Chamba: 380 मरीजों की सेहत परखी


चंबा – एनएचपीसी चमेरा-दो पावर स्टेशन करियां की ओर से सीएसआर.एसडी स्कीम के अंतर्गत वित्तीमय वर्ष 2019-20 के दौरान शनिवार को मैहला में फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मैहला की सम्मानित वरिष्ठ नागरिक गरीबों देवी की ओर से शिविर का शुभारंभ किया गया। वहीं, इस मौके पर पंचायत प्रधान मनोज जसरोटिया भी विशेष रूप में मौजूद रहे। 

शिविर में चमेरा-दो पावर स्टे शन की वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीमा चौधरी के नेतृत्वम मे पावर स्टेशन चिकित्सालय में तैनात डा. संतोष कुमार, चिकित्सालय में तैनाथ प्रशांत चौधरी एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों ने ग्राम पंचायत मैहला व आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणें के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में ग्राम पंचायत मैहला में स्थित कस्तूवरबा गांधी बालिका विद्यालय होस्टल एवं बाल आश्रम के विद्यार्थियों ने भी शिविर में चैकअप करवाया। शिविर में 380 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा साथ ही इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन की जांच की गई।

 वहीं जरूरतमंद लोगों को फ्री में दवाइयां भी बांटी गई। एनएचपीसीए चमेरा-दो पावर स्टे शन हमेशा प्रबंधन का कहना है कि एनएचपीसी की ओर से समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके सामाजिक कल्यणकारी गतिविधियां सहित अन्य तरह के कई विकासात्मक कार्य पावन स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। 

No comments