Recent Posts

Breaking News

Himachal: काेराेना वायरस- निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम से हिमाचल में मचा हड़कंप, चौंका देने वाली है वजह

the program in nizamuddin markaz created a stir in himachal

शिमला: देश की राजधानी दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में 18 मार्च को आयोजित हुए कार्यक्रम की वजह से हिमाचल प्रदेश में भी हड़कंप मच गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मरकज में 1830 लोगों ने हिस्सा लिया था और हिमाचल प्रदेश से भी 17 लोग शामिल हुए थे। हिमाचल के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव आरडी धीमान ने 17 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक इन 17 लोगों में किसी में भी कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस में रखा है।

कार्यक्रम में इन 3 जिलों से शामिल हुए थे लोग
आरडी धीमान के अुनसार मकरज में चम्बा से 14 लोग, सिरमौर से 2 और कुल्लू जिला से एक व्यक्ति ने हिस्सा लिया था। इन सभी पर बारीकि से नजर रखी जा रही है। बता दें कि यह धार्मिक आयोजन 18 मार्च को किया गया था। वहीं तब्लीगी-ए-जमात में कांगड़ा का कोई शख्स शरीक नहीं हुआ है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल हुए 1830 लोगों की लिस्ट जारी की गई है।

इन देशों के लोग हुए थे शामिल
इस कार्यक्रम में विदेशी समेत देशभर के करीब सभी राज्यों से लोग शामिल हुए हैं, जिनमें नेपाल से 19, मलेशिया के 20, अफगानिस्तान के 1, म्यांमार के 33, अल्जीरिया का 1, जिबूती का 1, किर्गिस्तान के 28, इंडोनेशिया के 72, थाईलैंड के 71, श्रीलंका के 34, बांगलादेश के 19, इंगलैंड के 3, सिंगापुर का 1, फिजी के 4, फ्रांस का 1 और कुवैत के 2 नागरिक शामिल हुए थे। इस मामले में दिल्ली के साथ ही केंद्र सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि मरकज से निकाले गए लोगों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

No comments