Recent Posts

Breaking News

Kangra: घर आने की चाहत पड़ी भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत

death of youth in road accident

गंगथ: कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती उपतहसील गंगथ की पंचायत अटाहडा के गांव पंदोड़ निवासी युवक अरुण शर्मा (23) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अरुण शर्मा पुत्र तिलक राज शर्मा पानीपत में एक निजी कंपनी में काम करता था। कोरोना वायरस के डर से वह पानीपत से कांगड़ा निवासी अपने दोस्त के साथ घर वापस आ रहा था कि रास्ते में अम्ब-उना हाईवे पर घुसाड़ा के पास उनके मोटरसाइकिल की एक तूड़ी से भरे पिकअप ट्राले के साथ भीषण टक्कर हो गई, जिसमें अरुण की मौत हो गई। अरुण का दोस्त निवासी डाडासीबा गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाई ने किया था घर आने से मना

2 दिन पहले अरुण की उसके भाई से बात हुई थी, जिस पर उसके भाई ने अरुण को वहीं रहने के लिए कहा था। भाई की बात अरुण मान भी गया था लेकिन अचानक दोस्तों का घर आने का प्लान बना और वह मोटरसाइकिल में अपने दोस्त के साथ घर के लिए निकल पड़ा और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

No comments