Kangra: पराशर झील नापने निकले फौजी

धर्मशाला, पालमपुर-भारतीय सेना के दाह-डिवीजन के तत्त्वावधान से एक साइकिलिंग और दुर्गम पथ यात्रा अभियान की शुरुआत की गई है। इस दल को सेना कैंप पालमपुर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया है । लगभग छह दिनों के रोमांचकारी इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा । यह दल युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित करेगा। यह यात्रा पराशर झील तक पहुंचेगी और इसके उपरांत साइकिलिंग एवं पथ यात्रा वापस आठ मार्च को पालमपुर पहुंचेगी। इस अभियान दल का मुख्य उद्देश्य सैनिकों में रोमांचकारी कायर्ोें , मातृत्व एवं सद्भावना को प्रोत्साहन देना है तथा हिमाचल के युवा वर्ग को भारतीय सेना में सेवाएं देने हेतु प्रेरित करना है। दाह डिवीजन के भीलरस अभियान दल के सदस्यों में एक अधिकारी, एक जीसीओ व अन्य पदों के सैनिक इस साइकिलिंग एवं पथ यात्रा में भाग ले रहे हैं । उसके बाद यह अभियान दल लगभग 269 किलोमीटर के दुर्गम व खतरनाक रास्तों को पार कर पालमपुर पहुंचेगा।
No comments