Recent Posts

Breaking News

Chamba: डाइट सरु में सजी प्रदर्शनी


चंबा-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डाइट के प्रिंसीपल राजेश शर्मा ने विधिवत तरीके से प्रदर्शनी स्टाल का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम को प्रदर्शित किया गया। डाइट की को-आर्डिनेटर डा. कविता बिजलवान ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सात प्राथमिक, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों व अध्यापकों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास करियां एवं मैहला की छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया। 

प्रदर्शनी में खेलों के माध्यम से अवधारणाएं बच्चों को स्पष्ट करने का भी प्रयास किया गया। बच्चों ने खेल विधि में सबसे अधिक भागीदारी दिखाई। कुछ क्रियाशील मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहे। जैसे पवन चक्की, हाइडक्रोलिक फूल, एटीएम मशीन, पार्ट्स ऑफ फ्लावर्स, वर्किंग में लिफ्ट, समय की अवधारणा, किडनी के कार्य, वायुदाब, जेबरा क्रासिंग इत्यादि मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा प्रशिक्षुओं द्वारा कुछ खाने की पौष्टिक चीजों के स्टाल भी लगाए गए थे, जिसमें प्रशिक्षुओं ने नो प्रोफिट-नो लोस पर सामान बेचा। इस प्रदर्शनी में करीब चार सौ बच्चों ने हिस्सा लिया।

No comments