Recent Posts

Breaking News

Una: मैड़ी होला मोहल्ला… चरण गंगा में स्नान



अंब-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह (मैड़ी) में प्रति वर्ष चलने वाले दस दिवसीय होली मेला की शुरुआत होने के बाद मैड़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी होना शुरू हो गई है। मेले के दूसरे दिन बुधवार को करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने बेरी साहिब, मंजी साहिब, कुजासर, चरणगंगा में शीश निवाकर अपनी मन्नतें मांगी। ज्यादातर श्रद्धालु शाम सात बजे से देर रात तक अपने वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं। नैहरियां, ज्वार, मैड़ी नलोह, मैड़ी धार्मिक स्थल के साथ लगते स्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। श्रदालु धार्मिक स्थल में शीश निभाने के बाद हिमाचल की सुंदर वादियों में वृक्षों की हरियाली व शुद्ध वायु का खिलती धूप में आनंद उठाने के लिए यहां आराम फरमा रहे हैं। 

धार्मिक स्थल मैड़ी व उसके साथ लगते चार-पांच किलोमीटर में ढोल-नगाड़ों की धुनों से थिरक रहे श्रद्धालुओं के कारण पूरे एरिया में मौहाल खुशनमा होता जा रहा है। स्थानीय लोग अपने घरों के पास ही बैठकर होली मेला का लुत्फ उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेरा बाबा बड़भाग सिंह द्वारा लंगर, पानी, बिजली जैसी सभी सुविधाए देने का प्रबंध किया गया है। बीआईपी श्रदालुओं के लिए एसी रूम व अन्य सुख सुविधायें प्रदान की गई हैं। एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नैहरियां के आगे श्रद्धालुओं के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। 

सड़क पर जाम न लग सके इसके लिए ट्रैफिक को अन्यों वैकल्पिक मार्गों से भेजने की रूप रेखा तैयार की गई है। मेला प्रशासन अधिकारी एवं एडीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। मेला सब कमेटी के सौजन्य से धार्मिक स्थल पर एक-एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया है। जहां श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनने के बाद उनका तुरंत समाधान किया जा रहा है। ब्लॉक समिति द्वारा आबंटित टेंडर में विभिन्न कार्यों को अंजाम दे रहे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

No comments