‘मुझे पति नहीं, पड़ोसी पसंद था’: अवैध संबंधों में अंधी पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, जीजा के साथ मिलकर सुहाग को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरपुर (बिहार)। चर्चित बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साजिश का नतीजा थी। आरोप है कि मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और बहनोई ने मिलकर एक पेशेवर शूटर को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 2 अप्रैल को बाजार से घर लौट रहे मकेश्वर पंडित को रास्ते में घेरकर सिर में गोली मार दी गई थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी का पड़ोसी मुन्ना पंडित के साथ प्रेम संबंध था। वहीं, मृतक के बहनोई महेश पंडित का भी घर पर आना-जाना था और उसके भी पत्नी से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है।
बताया गया कि एक दिन मकेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने मुन्ना के घर जाकर शिकायत की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों आरोपियों ने मकेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस के मुताबिक, मुन्ना और महेश ने एक शूटर को पैसे देकर हत्या की सुपारी दी। 2 अप्रैल को शूटर ने मोतीपुर बाजार से लौटते समय मकेश्वर को गोली मार दी। मृतक के पिता बालजी पंडित के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुन्ना पंडित और महेश पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए हैं। वहीं, फरार शूटर की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मकेश्वर पंडित की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है।
No comments