Himachal: एक दिन में 35 लोगों को मिलेगा सस्ता राशन, कर्फ्यू के चलते लिया फैसला

हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में शुक्रवार से राशन मिलना शुरू हो गया है। सरकार ने सस्ता राशन आवंटन के साथ साथ डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि एक दिन में 30 से 35 लोगों को सस्ता राशन दे। यह इसलिए ताकि डिपो में लोगों की भीड़ न उमड़ सके।
हिमाचल में कोरोना को लेकर कर्फ्यू के चलते यह फैसला लिया गया है। हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने दो कोटे का राशन मिलेगा। इनमे एक कोटा अप्रैल की 10 तारीख से पहले जबकि दूसरा कोटा इसी महीने 20 तारीख के बाद दिया जाएगा। इसके अलावा पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता है जिन्हें डिपो से सस्ता राशन दिया जा रहा है।
No comments