Recent Posts

Breaking News

Himachal: हिमाचल में 53 नए जमातियों की पहचान, कांगड़ा में 30 और सिरमौर 23 # 41 के खिलाफ FIR


शिमला: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज सहित अन्य राज्यों से आने वाले जमातियों की पहचान के लिए सूबे में सर्च अभियान जारी है। प्रदेश पुलिस मस्जिदों व घरों में पनाह लेने वाले जमातियों को ढूंढ कर क्वारंटाइन पर रख रही है। साथ ही जानकारी छिपाने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने 53 नए जमातियों की पहचान कर ली है। अब ऐसे लोगो की पहचान का आंकड़ा 257 तक पंहुच गया है तथा ये सभी क्वारंटाइन कर दिए गए हैं।

बीते 24 घंटों में ढूंढे गए 53 नए जमातियों में कांगड़ा के 30 और सिरमौर से 23 जमाति शामिल हैं। दिल्ली की निजामुद्दीन की तबलीग से लौट कर आने की बात छिपाने पर डिजास्टर मेनजमैंट एक्ट के तहत कुल 41 जमातियों के खिलाफ 7 जिलों में 15 एफ़आईआर. हुई है तथा 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी 11 गिरफ्तारियां शिमला में हुई है। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह छह बजे तक पुलिस ने मंडी में 7, उना में 5, बिलासपुर में 4 व सिरमौर जिला में 1 जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये लोग तबलीगी जमात से आने के बाद छुप कर रह रहे थे और इन्होंने प्रशासन को अपने आने की सुचना नहीं दी।

हिमाचल सरकार को अभी भी 700 से अधिक तबलीगी जमातियों की तलाश है। दरसअल केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 700 से अधिक लोगों की एक सूची भेजी है, जिनकी लोकेशन गत मार्च माह में दिल्ली के निजामुददीन मरकज व इसके आसपास पाई गई थी। केंद्र सरकार की भेजी सूची पर हिमाचल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल कर जमातियों का पता लगाकर उनकी पहचान करेगी। फिलहाल अभी तक तबलीगी जमात के लोगों के दिल्ली से लौटने के राज्य के 7 जिलों में सामने आए है।

No comments