Himachal: कोरोना संक्रमित महिला की मौत से हिला हिमाचल, PGI में तोड़ा दम

पीजीआई चंडीगढ़ में एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। महिला बद्दी के झाड़माजरी में हेलमेट बनाने वाली कंपनी की मालकिन बताई गई है।
उन्हें बीते कल ही पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि वह बीती 14 मार्च को अपने परिवार के साथ दिल्ली से झाड़माजरी पहुंची थी,वह वहां पर कंपनी के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थी। हालांकि पीजीआई प्रशासन की ओर से महिला की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
No comments