Recent Posts

Breaking News

Mandi: पशुओं के लिए चारा काटने पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

death of person in mandi

सरकाघाट: मंडी जिला की पटड़ीघाट पंचायत के जधरयानी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमा राम पुत्र खोखा राम के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था।

जब वह पेड़ पर घास की टहनियों को काट रहा था तो उसके पैरों के नीचे की टहनियां टूट गईं, जिससे वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा तथा बेहोश हो गया। उसके साथ आए परिवार के एक सदस्य ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घायल प्रेमा राम को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके बाद पुलिस को घटना बारे सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम जफर इकबाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से राहत देने के आदेश दे दिए गए हैं। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

No comments