Recent Posts

Breaking News

Shimla: शिमला के इस गांव में छिपे थे दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के 4 लोग, पुलिस ने पकड़ा


तबलीगी जमातियों के कोरोना संक्रमित होने से मचे कोहराम के बीच शिमला के नेरवा इलाके में पुलिस ने 4 तबलीगी जमातियों को गिरफ्तार किया है। ये निजामुद्दीन स्थित मरकज़ से नेरवा लौटने के बाद छुप कर रह रहे थे तथा बार-बार आग्रह के बाद इन्होंने अपने आने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं पुलिस ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दे दी है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब शीघ्र ही इनके सैंपल ले सकती है। बताया जा रहा है कि ये लोग दिल्ली के मरकज गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा इन सभी को हिरासत में लेने के बाद सैंपलिंग व प्राथमिक उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला लाया गया है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने बताया कि चारों जमातियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सर्वप्रथम इनके कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे।

No comments