मां गंगा ने मुझे गोद लिया, अब मैं यहीं का हो गया

जीत के बाद पहले वाराणसी दौरे पर बोले पीएम मोदी, काशीवासियों का मुझ पर असीम स्नेह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने के बाद अपने पहले दौरे पर वाराणसी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ ये चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामथ्र्य को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र के जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे सामथ्र्य के साथ प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से, काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। मोदी ने कहा कि काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है।
अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वे वाकई अभूतपूर्व है। इस जनादेश ने एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी जीत है, ये बहुत बड़ी विजय है और बहुत बड़ा विश्वास है। आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि आपका ये विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए, देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। मैं दिन-रात ऐसे ही मेहनत करूंगा।
दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर हो भारत का ड्राई फू्रट
पीएम मोदी कहा कि 21वीं सदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में पूरी कृषि व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। हमें वैश्विक रूप से सोचना होगा। ग्लोबल वार्म को ध्यान में रखना होगा। दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर बनना है। बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुरी की मूली, गाजीपुर की भिंड़ी ऐसे अनेक उत्पात आज विदेशी मार्केट में पहुंच रहे हैं। मेरा तो सपना है दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर भारत का कोई न कोई खाद्यान्न या ड्रायफूट होना ही चाहिए। इसलिए हमें खेती में भी जीरो इफेक्ट्र का बढ़ावा देना है। माताओं-बहनों के बिना खेती की कल्पना करना असंभव है।
No comments