Recent Posts

Breaking News

पीजीआई में मौत के बाद आंखें दान, सडक़ हादसे में हुए थे जख्मी, चंडीगढ़ में तोड़ा दम

 

धर्मपुर के डरवाड़ गांव के विकास सडक़ हादसे में हुए थे जख्मी, चंडीगढ़ में तोड़ा दम


उपमंडल धर्मपुर पंचायत व गांव डरवाड़ निवासी 38 वर्षीय विकास उर्फ विक्कू अपने घर के नजदीक तीन जून को सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दो दिन पहले 15 जून को पीजीआई में उनकी मौत हो गई। भाई केहर और जीजा रवि कुमार द्वारा मृतक की आंखें दान करने का फैसला लिया। मृतक अपने पीछे सात साल का बेटा, पत्नी, बहन, भाई और मां को अकेला छोड़ गया। पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दिन वो साथ वाले घरवासड़ा गांव में गाड़ी लेकर गया था और वापसी पर अपने ही गांव में दौन्न मोड़ पर गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नीचे खेतों में जा गिरी, घायल अवस्था में विक्कू को पहले टिहरा फिर हमीरपुर च बाद में पीजीआई पहुंचाया गया।

डाक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। विक्कू की मौत पर पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह के अलावा प्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान नरेंद्र पठानिया, पंचायत समिति सदस्य चंपा, वार्ड पंच यशवंत सिंह, सुरेश कुमार, रणबीर शास्त्री, रणबीर रागड़ा, बालकृष्ण, मोहन लाल, बीरबल सिंह, मान सिंह, अशोक कुमार, रामस्वरूप, केबल पठानिया, डा. शननी, सागर चंद, भीखम राम, प्रेम सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार, कुलकर्ण, पंकू, सौरभ कुमार, लक्की, कशमीर सिंह, चंदा सिंह, सुरेंद्र पाल, विजय कुमार, संजय कुमार के अलावा सम्राट युवक मंडल महिला मंडल की प्रधान कांता रागड़ा, मलिका देवी, सरोजा व शांता देवी इत्यादि ने शोक व्यक्त किया है।

No comments