लव मैरिज से नाखुश परिजन फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए बेटी, चीखता रहा पति और परिवार
पति ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
इस पूरी घटना के बाद लड़की के पति कुलदीप ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. कुलदीप का कहना है कि पुलिस ने उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी, इसलिए लड़की के घर वाले उसे उठा ले गए. जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने पास ही के कस्बे की रहने वाली मंजू से कुछ दिन पहले 11 नवंबर को एक हनुमान मंदिर में शादी की थी, लेकिन इस शादी से लड़की के घरवाले खुश नहीं थे. हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा का आश्वासन दिया था इसके बाद भी उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली, जिसके बाद लड़की के परिजन उसे उठा ले गए.
घटना का दर्दनाक वीडियो
कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें स्कॉर्पियो से आए लोग एक टैक्सी को रुकवाते हैं और फिर टैक्सी में सवार युवती को जबरदस्ती नीचे उतारकर सड़क पर घसीटते हुए स्कॉर्पियो में डालते हैं. लड़की दर्द से चिल्लाती है मगर उन लोगों को उसपर तरस नहीं आता है. लड़के के परिवार वालों ने जब उन्हें रोका तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

No comments