• About Us
  • Contact Us

Himachal Fast News

Recent Posts

    • हिमाचल
    • शिमला
    • उना
    • मंडी
    • चम्बा
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • देश
    • हेल्थ
    • धर्म
    • टेक
    • होम
  • Breaking News

    Home / Una / लूडो खेलकर स्लीपर कोच में यात्रियों के फोन का पासवर्ड चुराता...फिर कर देता कांड

    लूडो खेलकर स्लीपर कोच में यात्रियों के फोन का पासवर्ड चुराता...फिर कर देता कांड

    Himachal Fast News November 23, 2024 Una
    Ghaziabad Man arrested for stealing passengers' belongings from train
    • FB
    • TW
    • Linkdin
    • Email

    Next in Queue

    बिहार के पूर्व विधायक की 18 साल छोटी दुल्हन से शादी, सोशल मीडिया पर चर्चा
    जनजातीय गौरव दिवस पर बोले मोदी- कांग्रेस ने की आदिवासी समाज की उपेक्षा


     



    गाजियाबाद। UP के गाजियाबाद में जीआरपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सालों से ट्रेनों में साथी यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी चुराता था। आरोपी की पहचान सगीर के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा का निवासी है और फिलहाल गाजियाबाद के अंकुर विहार लोहानी में रह रहा था।

    दोस्ती गांठ करके खेलता था लूडो

    पुलिस के अनुसार सगीर ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों से दोस्ती करता था और उनके फोन पर लूडो खेलने के बहाने उनके पासवर्ड प्राप्त कर लेता था। इसके बाद वह यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता और फिर उनके मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लेता। उसके द्वारा चुराए गए फोन का उपयोग करके वह पीड़ितों के खाते से पैसे निकालता था।

    वैशाली और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों काे बनाता था निशाना

    सगीर मुख्य रूप से वैशाली एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को निशाना बनाता था, विशेषकर स्लीपर और जनरल कोच में यात्रा करते हुए। वह अक्सर बिहार जाने वाली ट्रेनों में बैठता था और उन यात्रियों से संपर्क करता था, जिन्हें वह लूटने का लक्ष्य बनाता था। पुलिस ने बताया कि सगीर के पास से 8 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, नशीली गोलियां, एक बैग और 67,150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

    20 से अधिक घटनाएं स्वीकारी

    सगीर ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पिछले दो सालों में 20 से अधिक अपराध किए हैं और सभी अपराध बिहार जाने वाली ट्रेनों में किए थे। उसकी रणनीति यह थी कि वह उन ट्रेनों में टिकट बुक करता था और फिर लूटने के बाद किसी सुरक्षित स्थान पर भाग जाता था। गाजियाबाद जीआरपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से कई अन्य अपराधों को सुलझाया है और उसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

     

    लूडो खेलकर स्लीपर कोच में यात्रियों के फोन का पासवर्ड चुराता...फिर कर देता कांड लूडो खेलकर स्लीपर कोच में यात्रियों के फोन का पासवर्ड चुराता...फिर कर देता कांड Reviewed by Himachal Fast News on November 23, 2024 Rating: 5
    Share This
    Facebook Twitter
    Una

    No comments

    Kangra

    Social Counter

    • facebook count=3.5k;
      Followers
    • twitter count=1.7k;
      Followers
    • youtube count=2.8k;
      Followers
    • pinterest count=524;
      Followers
    • instagram count=849;
      Followers
    • rss count=286;
      Followers

    Popular Posts

    • कही से भी मिल जाये ये बीज तो' तुरंत घर ले आये आयुर्वेद में क्यों कहते है इसे कलयुग में धरती की संजिवनी, अभी जानिए
    • तेजी से बढ़ेगा विटामिन-बी12, अगर रात खाने में' शाम‍िल करेंगे यह ची' फायदे जान चौंक जाएंगे आप
    • ये बेल गरीब के घर की डॉक्टर है जो 70 रोगों को जड़ से' मिटाती है ये आसानी से गाँव मे मिल जाती है
    • Hamirpur: खाद्य पदार्थों के 15 सैंपल फेल, विभाग ने मिलावटखोरों से वसूला हजाराें रुपए का जुर्माना
    • Una: पालकवाह में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया समस्याओं का निपटारा, प्रमाण पत्र भी बांटे

    Recent Posts

    Comments

    Subscribe Us

    Categories

    • Chamba (8687)
    • Desh (9760)
    • Dharam (1457)
    • Hamirpur (8183)
    • Health (2928)
    • Health Tips (130)
    • Himachal (5150)
    • Home (8925)
    • Kangra (7751)
    • Mandi (4999)
    • Shimla (4348)
    • Tech (680)
    • Una (4524)

    Tags

    Chamba (8687) Desh (9760) Dharam (1457) Hamirpur (8183) Health (2928) Health Tips (130) Himachal (5150) Home (8925) Kangra (7751) Mandi (4999) Shimla (4348) Tech (680) Una (4524)

    Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News

    Created By SoraTemplates | Distributed By Gooyaabi Templates