Recent Posts

Breaking News

Kundarki By-Election Result LIVE Updates: सपा के गढ़ कुंदरकी में अखिलेश को झटका! BJP को तगड़ी बढ़त

 

कुंदरकी- सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान (बाएं) और बीजेपी के रामवीर ठाकुर (दाएं)
कुंदरकी- सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान (बाएं) और बीजेपी के रामवीर ठाकुर (दाएं)

कुंदरकी  विधानसभा उपचुनाव LIVE: समाजवादी पार्टी के लिए मुरादाबाद की कुंदरकी सीट खास है. यहां सपा का कब्जा रहा है. मगर इस बार समाजवादी पार्टी को इस सीट पर भाजपा से खूब टक्कर मिल रही है. भाजपा ने यहां से रामवीर सिंह को टिकट दिया है तो सपा ने यहां से मोहम्मद रिजवान को सियासी मैदान में उतारा है. बता दें कि इस सीट पर उपचुनावों में सबसे अधिक मतदानहुआ था.

  • 11:18 AM • 23 Nov 2024

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी ने अखिलेश को दिया झटका

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी के परिणाम सपा के लिए झटका साबित हो रहे हैं. राउंड-7 के बाद भाजपा उम्मीदवार 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी को अभी तक 39227 वोट मिले हैं तो वही सपा को 5436 ही मिल पाए हैं. भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं.

  • 09:56 AM • 23 Nov 2024

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी चौंका रहा, BJP को मिली बढ़त

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी सीट से लगातार हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. बता दें कि यहां से भाजपा उम्मीदवार 6 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां सपा को अभी तक 1 हजार से भी कम वोट मिले हैं. बता दें कि मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सपा का कब्जा रहा है. मगर इस बार यहां भाजपा ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है. फिलहाल यहां से भाजपा आगे चल रही है और भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई हुई है.

  • 09:34 AM • 23 Nov 2024

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी से BJP को बड़ी बढ़त

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां से सपा काफी पीछे चल रही है. बता दें कि यहां भाजपा ने काफी रणनीति के तहत चुनाव लड़ा है. दरअसल ये सीट सपा के कब्जे में ही रही है. ऐसे में भाजपा ने ये सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है.

  • 08:12 AM • 23 Nov 2024

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: Exit Poll में कौन आगे?

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी के Exit Poll की बात की जाए तो कुछ Exit Poll में भाजपा को यहां से सपा से आगे दिखाया जा रहा है तो कुछ में सपा को भाजपा से आगे दिखाया जा रहा है. ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यहां भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. सपा ने अपनी इस सीट को बचाने के लिए पूरा जोर लगाया है तो वही भाजपा ने भी यहां पूरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है.

  • 07:56 AM • 23 Nov 2024

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: कुंदरकी में सपा-भाजपा में टक्कर

    Kundarki By-Election Result LIVE Updates: मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. मगर इस बार यहां सपा को भाजपा भी खूब टक्कर दे रही है. इस सीट पर भाजपा ने रामवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो वही सपा ने मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया है. इस बार भाजपा ये सीट अपने कब्जे में करने की पूरी कोशिश कर रही है.

No comments