गर्लफ्रेंड को खोने के गम में भिखारी बन गया MNC का 'इंजीनियर', हालत देख लोग हुए इमोशनल


इंस्टाग्राम यूजर शरथ ने इस शख्स का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ये शख्स अपने ज्ञान और फिजिक्स की जटिल थ्योरी पर चर्चा करते नजर आता है. शरथ का दावा है कि यह शख्स जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से एमएस की पढ़ाई कर चुका है और पहले 'माइंड ट्री ग्लोबल विलेज' में प्रोडक्ट इंजीनियर के तौर पर काम करता था.
गर्लफ्रेंड और पैरेंट्स को खोने का दर्द
शरथ ने बताया कि इस शख्स की जिंदगी तब बदल गई जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड और पैरेंट्स को खो दिया. इस गम से उबरने के लिए वह शराब का सहारा लेने लगा. धीरे-धीरे उसकी हालत ऐसी हो गई कि वह सड़कों पर भटकने को मजबूर हो गया.
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments