PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी: क्या बेकार हो जाएगा आपका मौजूदा पैन कार्ड? पढ़िए सभी सवालों के जवाब


1435 करोड़ रुपये खर्च होंगे, क्यूआर कोड लगेगा
इस परियोजना पर 1,435 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है। मध्यम वर्ग, छोटे कारोबारी सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है। पैन 2.0 परियोजना के तहत मौजूदा प्रणाली को पूरी तरह से अपग्रेड कर क्यूआर कोड सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह पेपरलेस और ऑनलाइन रहेगा।
व्यापार जगत की थी मांग
व्यापार जगत की तरफ से बहुत ज्यादा मांग हो रही थी कि क्या तीन चार अलग-अलग 'सामान्य व्यवसाय पहचानकर्ता' की जगह कोई एक आइडेंटीफायर हो सकता है? इसे देखते हुए पैन, टैन आदि को एकीकृत किया जाएगा। पैन डाटा वाल्ट सिस्टम को भी अनिवार्य किया जाएगा।
पैन की सुरक्षा होगी कड़ी
उन्होंने कहा कि लोग कई जगह पैन का विवरण देते हैं। डाटा वाल्ट सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों ने हमारा पैन विवरण लिया है, वे उसे सुरक्षित रखेंगे। एक यूनिफाइड पोर्टल रहेगा। शिकायतों के समाधान पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की समस्या होने पर उसका जल्द समाधान किया जाएगा।
हर सवाल का जानिए जवाब
-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन नंबर बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो अमान्य नहीं होगा।
-हां, नया पैन कार्ड मिलेगा।
-वैष्णव के अनुसार, नए कार्ड में क्यूआर कोड जैसी सुविधाएं होंगी।
-अश्विनी ने कहा कि पैन का अपग्रेडेशन निःशुल्क होगा और यह आपको डिलीवर किया जाएगा।
Copyright 2024 All Rights Reseved by Himachal Fast News
No comments